उत्तराखंड में तीन जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग ने यहां बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. जहां पहाड़ों में ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में गुलाबी ठंड पड़ रही है. वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है.