दुर्घटना में शामिल गाड़ी पर उप कृषि निदेशक सांख्यिकी लिखा हुआ है, पुलिस ने फरार लोगों की तलाश तेज की. देहरादून: राजधानी देहरादून में देर रात भीषण हादसा हुआ है. चंदर नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात को कृषि विभाग की एक सरकारी गाड़ी ने 07 गाड़ियों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक को चोट आई है. क्षेत्र में घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.