Dhanbad News: कतरास और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। कतरास, राजबाड़ी, बंगालपाड़ा पंचगढ़ी, डॉक्टरपाड़ा, मालकेरा, सोनारडीह और धर्माबांध के पूजा पंडालों की प्रतिमाएं नदी किनारे शांतिपूर्वक विसर्जित की गईं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।, Dhanbad Hindi News - Hindustan.