बम से उड़ाने की धमकियों के बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन अवैध पार्किंग अभी भी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी के बावजूद, अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल इस एयरपोर्ट के आसपास वाहनों का जमावड़ा सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है।