रांची के विकास गोप को वर्ल्ड एक्वेटिक्स स्कॉलरशिप प्रदान किया गया है. 26 से 30 अक्टूबर तक कुआलालंपुर में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम होगा. रिपोर्ट- चंदन भट्टाचार्य. रांची: झारखंड की खेल प्रतिभा विकास कुमार गोप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है. रांची के रहने वाले विकास गोप का वर्ल्ड एक्वेटिक्स की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्टिस्टिक स्विमिंग कोच प्रमाणन पाठ्यक्रम के लिए चयन हुआ है.