धनबाद के शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती. मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग समेत 5 विशेषज्ञ और 1 दंत चिकित्सक का चयन. 4 नवंबर को वॉक-इन इंटरव्यू. धनबाद के शहरी स्वास्थ्य केंद्रों (यूपीएचसी) में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए डॉक्टरों और दंत चिकित्सक की नियुक्ति की जायेगी.