Pakur News: हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय के तीनों दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पारंपरिक रीति-रिवाज से विसर्जन किया गया। सिंदूर खेला के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की। मोयरा मोदक मंदिर से निकली यात्रा सुंदरपुर पहुंची, जहां छठ पोखर में प्रतिमा विसर्जित हुई। प्रशासन की मुस्तैदी में आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।, Pakur Hindi News - Hindustan.