उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड वीडियो पोस्ट किया. पुलिस मिनटों में घर पहुंची और कीटनाशक पी चुके युवक की जान बचाई. मुरादाबाद : मेटा (Meta) कंपनी और मुरादाबाद की डिलारी पुलिस के सहयोग से आत्महत्या की कोशिश करने वाले एक युवक की जान बचा ली गई है. मामला जनपद मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र का है.