मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र का मामला. प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया था. मुरादाबाद : मेटा (Meta) कंपनी और मुरादाबाद की डिलारी पुलिस के सहयोग से आत्महत्या की कोशिश करने वाले एक युवक की जान बचा ली गई है. मामला जनपद मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र का है. क्षेत्र में रहने वाले युवक का अपनी प्रेमिका से किसी बात के चलते विवाद हो गया था.