पटना में चर्चित अंजनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरभ का बख्तियारपुर में हाफ एनकाउंटर हुआ है. पटना पुलिस और STF के साथ कल्याण बीघा रोड पर हुई मुठभेड़ में सौरभ के पैर में गोली लगी. अंजनी हत्याकांड का आरोपी है सौरभ जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ बख्तियारपुर के कल्याण बीघा रोड पर हुई. पुलिस और STF की टीम आरोपी सौरभ के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी, इसी दौरान मुठभेड़ हो गई.