युवती को ब्लैकमेल कर 12 लाख वसूले, 15 लाख की और मांग. निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर युवती से 12 लाख रुपये वसूलने और फिर 15 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। कादीपुर के एक गांव की युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर कादीपुर पुलिस ने आरोपी जीजा और साले के खिलाफ ब्लैकमेलिंग सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की.