आगरा खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में फतेहाबाद, खेरागढ़ और सैंया के तीन बूथों पर हुए मतदान को गड़बड़ी के आरोपों के बाद निरस्त कर दिया गया है। सपा प्रत्याशी की शिकायत और बूथ कैप्चरिंग के वीडियो सामने आने के बाद अब इन केंद्रों पर सोमवार को पुनर्मतदान कराया जाएगा।