भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय DPI कार्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान आयुक्त अभिषेक सिंह के कक्ष में घुसकर कथित तौर पर धक्का-मुक्की की। इस घटना के बाद कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी, हालांकि बाद में एबीवीपी की माफी के बाद विवाद सुलझ गया।