एसीएफ के अनुसार, पिछले महीने जिन पक्षियों की नेस्टिंग हो चुकी थी, उनमें अब चूजे निकलने भी शुरू हो गए हैं. घना में कई प्रजातियों के पक्षियों की आमद : नेचुरलिस्ट नवीन करोला ने बताया कि केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में अब तक पेंटेड स्टॉर्क के अलावा ब्लैक हेडेड गल, सैंडपाइपर, लिटिल स्टिंट, विभिन्न प्रजातियों के डक्स (बत्तख), पिंटेल, नॉर्दर्न शॉवलर, यूरेशियन कूट और ईगल भी दिखाई दे चुके हैं.