प्रसिद्ध पारंपरिक त्योहार 'चांदनी पड़वा' से पहले सूरत (गुजरात) में 24 कैरेट सोने के वर्क वाली 'गोल्ड घारी' मिठाई चर्चा में है जिसकी कीमत ₹21000/किलोग्राम बताई जा रही है। इस त्योहार पर सूरत में करीब ₹10-करोड़ की 'गोल्ड घारी' मिठाई बिकने का अनुमान है। इसके अलावा बाज़ार में कुनाफा, ब्लूबेरी, चॉकलेट, पान और स्ट्रॉबेरी जैसे नए फ्लेवर भी उपलब्ध हैं।