प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम का 128वां एपिसोड होगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क पर प्रसारित होगा। इसका सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध रहेगा। आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में भी कार्यक्रम का प्रसारण करेगा।