उत्तर और मध्य भारत में लगातार बारिश से यूपी-बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में भी बारिश की संभावना जताई है।