युवा संसद ने नशे के खिलाफ आवाज़ उठाई. जीडी कॉलेज में युवाओं ने नशे के दुष्परिणामों पर चर्चा कर नशामुक्त भारत का संकल्प लिया. youth parliament begusarai: नशामुक्त भारत के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत, बेगूसराय के बरौनी प्रखंड के तत्वावधान में जीडी कॉलेज के दिनकर सभागार में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.