दिल्ली में त्योहारों से पहले नकली घी की बिक्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़े डिस्काउंट और 'एक के साथ एक मुफ्त' के लालच में बेचे जा रहे 59 नमूनों में से 19 घी असुरक्षित पाए गए, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।