रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने और दक्षिण हरियाणा की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए प्रस्तावित नमो भारत (आरआरटीएस) कॉरिडोर परियोजना को अगले सप्ताह केंद्र सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में नई दिल्ली में बैठक होने की बात सामने आई है। करीब 32 हजार करोड़ रुपये की प्रस्तावित परियोजना.