मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले कुछ घंटों में और भी तेज बारिश होने की आशंका जताई है। हरियाणा के हिसार में तेज बारिश हुई है।