दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिरे. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और ठंडी हवाएं चलीं. बारिश के बाद पूरे दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं चलने लगीं. पिछले कुछ दिनों से अपेक्षाकृत गर्म मौसम के बाद अचानक हुई बारिश से लोगों को ठंडक महसूस हुई.