हिमाचल प्रदेश में मटौर-शिमला फोरलेन के शालाघाट से शिमला तक के हिस्से को अब 'ग्रीनफील्ड' बनाया जाएगा, जिससे यह दूरी 33 से घटकर 25 किलोमीटर रह जाएगी। इस नए अलाइनमेंट से कांगड़ा से शिमला की कुल दूरी में 56 किलोमीटर की कमी आएगी और बर्फबारी व भीड़भाड़ से भी निजात मिलेगी।