Rampur News: मसवासी चौकी क्षेत्र के पट्टीकलां गांव में कोसी शिव मंदिर के सामने पुल पर बुधवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में परमानंदपुर निवासी 18 वर्षीय वंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल का चालक घायल हो गया। घायल को काशीपुर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।, Rampur Hindi News - Hindustan.