गोरखपुर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले करीब 1.40 लाख परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए परिवहन विभाग ने बसें और पूर्वोत्तर रेलवे परीक्षा स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा, ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो.