Dhanbad News: धनबाद पुलिस जिले के 53 चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर पहले चरण में 193 सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। इनमें आठ मेगापिक्सल बुलेट आईपी, पीटीजेड और वाहनों की नंबर प्लेट पहचानने वाले एएनपीआर कैमरे शामिल हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की योजना है। सभी कैमरों का संचालन जिला नियंत्रण कक्ष से होगा, जिससे संदिग्ध गतिविधियों, अपराधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने में मदद मिलेगी।, Dhanbad Hindi News.