Jamshedpur News: दुर्गापूजा से पहले अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कुन्दरूकोचा और डुंगरीटोला में नदी किनारे व जंगलों में चल रही भट्टियों से 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया और 280 लीटर तैयार शराब जब्त की गई। आरोपी फरार हैं; उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।, Jamshedpur Hindi News - Hindustan.