Jamshedpur News: जमशेदपुर में वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी और प्रदूषण के स्वास्थ्य प्रभावों का आकलन नहीं हो रहा है। आरटीआई के जवाब में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने बताया कि शहर में एक्यूआई का वास्तविक समय प्रदर्शन नहीं है और पीएम 2.5 की नियमित जांच नहीं होती। प्रदूषण स्रोतों का वैज्ञानिक अध्ययन भी नहीं कराया गया है। जेएचआरसी चेयरमैन मनोज मिश्रा ने आंदोलन और न्यायालय तक लड़ाई की घोषणा की.