गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक किशोर को डंडे से पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया। सिपाही ने किशोर की पिटाई उस समय की, जब उसे पकड़कर थाने लाया गया था। पिटाई की घटना का वीडियो एक यात्री ने रिकॉर्ड कर लिया और बाद में यह वायरल हो गया।