Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही मेघा रानी के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की दो चेन झपट लीं। घटना 19 अक्टूबर की शाम सड़क पार करते समय हुई। आरोपी वारदात के बाद मझौलिया चौक की ओर भाग निकले। पीड़िता के पति ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan.