राहुल गांधी के हालिया दौरों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। रायपुर में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां गए, वहां कांग्रेस को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हुआ। अपने दावे के समर्थन में साय ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP की जीत और NSUI के खाली हाथ रहने का भी उल्लेख किया।