Meerut News: मेरठ के गढ़ रोड पर अस्पताल के सामने सड़क पर पड़े 60 रुपये उठाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी गईं। घटना में रवि और रविंदर घायल हुए, जबकि विपिन के घायल होने की भी सूचना है। दूसरे पक्ष के चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला शांत कराकर जांच शुरू कर दी है।