बिहार के गया जिले के डोभी प्रखंड में 1670 एकड़ भूमि पर बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी विकसित की जा रही है. गया में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 150 निवेशकों के साथ बैठक करेंगे. BIMCGL लॉन्चिंग के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है. गया के डोभी में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी आईएमसी के वेब पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया, जिसके साथ ही भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई।