Varanasi News: वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर एयर शो के चलते गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक विमानों का संचालन प्रभावित रहा। अकासा की नवी मुंबई उड़ान लगातार दूसरे दिन निरस्त रही। एटीसी से टेकऑफ की अनुमति न मिलने पर इंडिगो की चेन्नई और पुणे उड़ानें तीन घंटे से अधिक देरी से रवाना हुईं। एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की अन्य उड़ानें भी रीशेड्यूल हुईं। यात्रियों को असुविधा.