Meerut News: 13 सूत्रीय मांगों पर पहले सहमति बनने के बावजूद शासनादेश जारी नहीं होने से राजकीय नर्सेस संघ ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत शनिवार को सरकारी अस्पतालों में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। प्रदेश अध्यक्ष शर्ली भंडारी के नेतृत्व में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्रों के नर्सिंग कर्मी मेडिकल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में जुटे और विरोध दर्ज कराया।, Meerut Hindi News - Hindustan.