महाराष्ट्र के नालासोपरा में गरबा कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने युवती से छेड़छाड़ की और थप्पड़ मारा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. गुफरान शेख नामक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने कार्यक्रम में नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें गलत तरीके छुआ.