गुडंबा। अलीगंज के सेक्टर क्यू निवासी अमन गुप्ता ने पड़ोसी युवकों पर सुतली बम से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक कुछ फेंककर भागते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव ने बताया कि जांच में सुतली बम फेंकने की बात फर्जी निकली है। दीवार पर भी कोई निशान नहीं मिला है। वहां पटाखे फोड़े गए.