लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-जे में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलीं 73 वर्षीय शीला सिंह की दो तोले की सोने की चेन स्कूटी सवार बदमाश लूट ले गया। पीड़िता ने मंगलवार को अलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।शीला सिंह के मुताबिक, वह सुबह करीब 5:45 बजे घर के पास टहल रही थीं। तभी स्कूटी सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। अचानक हुई घटना से उन्हें संभलने का मौका नहीं.