राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में शनिवार को 80.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बाड़मेर के मांगटा में सबसे ज्यादा 91.42 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि कुछ इलाकों में छिटपुट झड़प और विरोध प्रदर्शन हुए। पंच और सरपंच पदों के लिए पड़े वोटों की गिनती देर रात तक पूरी होने की उम्मीद है।