Gurgaon News: गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने अदालत में पेश न होने के कारण जमानोत्तर अपराधी घोषित किए गए टीनू को पटौदी से गिरफ्तार किया। आरोपी गांव सिधरावली का निवासी है और उसके खिलाफ बिलासपुर थाने में वर्ष 2022 में मारपीट, घर में घुसने और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था। जमानत की शर्तों के बावजूद लगातार पेशी से गैरहाजिर रहने पर अदालत ने उसे अपराधी घोषित किया था।, Gurgaon Hindi News.