हिसार में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। मंगलवार सुबह से दोपहर तक 10 लोगों को कुत्तों ने काटा, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल में उपचार मिला। नगर निगम के बधियाकरण अभियान के बावजूद गली-मोहल्लों में कुत्तों की संख्या कम नहीं हुई है, जिससे रोजाना काटने के मामले सामने आ रहे हैं।