Rural Economy Boost: पीएम मोदी 'सहकार से समृद्धि' के जरिए देश के शिल्पकारों की जिंदगी संवारना चाहते हैं। इसी दिशा में अब बिहार में काम शुरू हो गया है। इस अभियान को नई उड़ान देने के लिए बिहार के मधुबनी स्थित जितवारपुर में देश का पहला क्राफ्ट विलेज (Craft Village) शुरू किया गया है। अब जितवारपुर के शिल्पकार अब सहकारिता मॉडल से जुड़ेंगे।