धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुरुद बायपास पर तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम बिरेझर निवासी लोकेश साहू के रूप में हुई है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, लोकेश लंबे समय से बिरेझर पुलिस चौकी में साफ-सफाई का.