उज्जैन में हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में ट्रैक्टर शोरूम संचालक यश मित्तल की हत्या के मामले में पुलिस ने सभी सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपितों आयुष, शेंटू और आकाश का घटना स्थल से थाने तक पैदल जुलूस भी निकाला, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।