रुद्रपुर पुलिस ने किच्छा बाईपास पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवती समेत तीन युवकों को नशीले इंजेक्शन और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सिडकुल और रुद्रपुर क्षेत्र में नशे का सामान बेचते थे, जिनके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं और अन्य सामान बरामद हुआ है।