अमेरिका में फर्जी पासपोर्ट के सहारे रह रहे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को अमेरिकी एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है. दोनों पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क संचालित करने का आरोप है. सामने आया है कि ब्लैक टी-शर्ट में हिमांशु भाऊ और व्हाइट टी-शर्ट में नीरज फरीदपुरिया हैं. नीरज फरीदपुरिया के खिलाफ रंगदारी, मारपीट, अवैध वसूली और संगठित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं.