Maharajganj News: महराजगंज के भारीवैसी गांव में उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना को अंतिम स्वीकृति मिल गई है। 573 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विश्वविद्यालय का नक्शा जिला पंचायत से पास हो चुका है। परिसर में शैक्षणिक भवन, लाइब्रेरी, छात्रावास, किसान भवन, जटायु संरक्षण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और हाईटेक नर्सरी जैसी सुविधाएं होंगी। परियोजना से क्षेत्र में अनुसंधान और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।, Maharajganj Hindi News.