रांची में साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं. डॉक्टर से 10 लाख, निवेश के नाम पर 6.7 लाख और इलाज करा रहे व्यक्ति से 4.93 लाख की ठगी हुई. जानिए पूरी खबर. राजधानी में साइबर अपराध के अलग-अलग मामले सामने आये हैं. चतरा के सिमरिया निवासी एक व्यक्ति के गूगल पे से 4.93 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी.