Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले में एसटीईटी परीक्षा 25 अक्तूबर से 21 नवंबर तक दो ऑनलाइन केन्द्रों पर होगी। चार नवंबर की परीक्षा अब 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी, जबकि अन्य परीक्षाओं का शिड्यूल पहले जैसा रहेगा। परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर प्रवेश नहीं मिलेगा। महिला परीक्षार्थियों को मेहंदी और नेल पॉलिश नहीं लगाने की हिदायत है। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी निगरानी और ऑडिट ट्रायल सुरक्षित रखा जाएगा।, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan.