Patna News: खड़ाऊं प्राथमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 40 बच्चों और 35 अभिभावकों की जांच हुई। बच्चों को कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राधेश्याम सिंह ने बिहार की परंपराओं की जानकारी दी और बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन कर उसकी गुणवत्ता का निरीक्षण किया।, Patna Hindi News - Hindustan.